Tuesday, 27 March 2012

लहसुन की अनोखी क्रीम: ऐसे बनाकर लगाएं तो मुंहासे साफ हो जाएंगें

लहसुन का उपयोग यूं तो भोजन का स्वाद बढ़ाने में किया जाता है, लेकिन यह औषधि के रूप में भी उतना ही फायदेमंद है। लहसुन कुदरती खूबियों से भरपूर है। लेकिन इसे उचित मात्रा में ही लेना चाहिए। लहसुन की तासीर काफी गर्म और खुश्क होती है। लेकिन इसके सही तरीके से सेवन से कई तरह की बीमारियां दूर होती है। 

लहसुन का उपयोग सिर्फ खाकर ही नहीं बल्कि इसे लगाकर भी रोगों को दूर किया जा सकता है। मुंहासे भी एक ऐसी समस्या है जो अधिकतर युवाओं को परेशान करता है। हम आपको बताने जा रहे हैं लहसुन का अनोखा प्रयोग इसे अपनाएं तो मुहांसे साफ हो जाएंगे।

- मुंहासे के लिए लहसुन की दो कलियों  को  और एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर मिला कर क्रीम बना ले इसे मुहांसों पर और चेहरे पर लगाएं। मुहांसे साफ हो जाएंगे।

- दो कलियां लहसुन की पीसकर एक गिलास दूध में उबाल ले व ठंडा करके सुबह शाम कुछ दिन पिए हृदय के रोगों में आराम मिलता है।- लहसुन के नियमित सेवन पेट और भोजन की नली का कैंसर और स्तन कैंसर की सम्भावना को कम कर देताहै।

- नियमित लहसुन खाने से ब्लडप्रेशर नियमित होता है। एसिडिटी और गैस्टिक ट्रबल में इसका प्रयोग फायदेमंद होता है। दिल की बीमारियों के साथ यह तनाव को भी नियंत्रित करती है।

No comments:

Post a Comment

गर्भ नहीं ठहरता हो तो सौंफ को खाएं इस तरह

गर्भधारण करने के बाद महिला को सौंफ और गुलकन्द मिलाकर पानी के साथ पीसकर हर रोज नियमित रूप से पिलाने से गर्भपात की आशंका समाप्त हो जाती ह...