Monday, 25 April 2011

तरबूज बनाता है मजबूत शरीर और दिमाग को


गर्मी आते ही मन कुछ ठंडा खाने को करता है जो मन और दिमाग दोनों को गर्मी से दूर रखे। ऐसे में ठंडा तरबूत या खरबूज मिल जाय तो क्या कहने?
तरबूज अधिकतर देश के सभी भागों में उगाया जाता है। पहले तो उत्तरी भारत में बस गर्मी में ही तरबूज मिलता था। अब तो सारा साल भारत के किसी न किसी कोने से आया हुआ तरबूज खाने को मिलता है। इसका आकार बहुत बड़ा होता है। गूदा लाल और बीज काले या भरे रंग के होते हैं। तरबूज स्वाद में मीठा, ठंडा, प्यास बुझाने वाला शक्ति देने वाला तथा पेशाब की जलन कम करने वाला होता है। तरबूज फल के रूप में अच्छा तो है ही, इसके बीज भी शक्तिवर्ध्दक तथा तासीर में शीतल होते हैं। तरबूज में 90 प्रतिशत जल होता है। तरबूज हमारे दिमाग को मजबूत बनता है।

**आइये देखें इसके और क्या ला हैं :-

* नियमित तरबूज सेवन से कब्ज दूर होती है।
* तरबूज और उसके बीजों की गिरीशरीर को पुष्ट बनाती है। तरबूज खाने के बाद उसके बीजों को धो सुखा कर रख लें जिन्हें बाद में भी खाया जा सकता है।
* तरबूज खाने से प्यास बुझ जाती है।
* नियमित तरबूज खाने से पेशाब खुलकर आता है। पेशाब की जलन भी दूर होती है।
* प्रात: काल तरबूज के गूदे का रस निकालकर उसमें मिश्री मिलाकर पीने से सिरदर्द दूर हो जाता है।
* पुराने सिरदर्द को दूर करने के लिये तरबूज के बीजों की गिरी को पानी के साथ पीसकर लेप तैयार कर नियमित माथे पर लगायें।
* सूखी खांसी में तरबूज खाना लाभप्रद होता है।
* टखने और गुर्दे के पास की सूजन होने पर तरबूज खाना लाभदायक होता है।
* तरबूज के बीज खाने से बढ़े हुए रक्तचाप पर नियंत्रण होता है।
* गर्मी में हम बाहर निकलते रहते हैं। ऐसे में शरीर को गर्मी लग जाती है। नियमित तरबूज या तरबूज का रस पीने से गर्मी में राहत मिलती है।
* तरबूज खाने या उसका रस पीने से दिमाग को ताकत मिलती है।
* तरबूज के बीजों की गिरी की ठंडाई बनाकर प्रात: नियमित पीने के स्मरण शक्ति बढ़ती है।
* तरबूज का सेवन शरीर में ताकत बढ़ाता है।
* तरबूज खाते समय इस बात का ध्यान रखें कि इसे खाने के बाद 1 घंटे तक पानी न पियें अन्यथा लाभ वेस्थान पर शरीर को हानि पहुंचा सकता है। तरबूज ताजा काट कर खायें। बहुत पहले का कटा तरबूज भी नुकसान पहुंचाता है।

No comments:

Post a Comment

गर्भ नहीं ठहरता हो तो सौंफ को खाएं इस तरह

गर्भधारण करने के बाद महिला को सौंफ और गुलकन्द मिलाकर पानी के साथ पीसकर हर रोज नियमित रूप से पिलाने से गर्भपात की आशंका समाप्त हो जाती ह...