जिन्हें नींद न आने की शिकायत रहती है, उनके मन से ऐसे निराशाजनक विचार निकल जाने चाहिए। तभी नींद लाने के उपाय भी कारगर सिध्द होंगे।
१. छह से सात घंटे की प्रतिदिन नींद पर्याप्त रहती है।
२. आधी रात से पूर्व की दो घंटों की नींद, आधी रात के बाद के चार घंटों नींद के समान समझें।
३. रात साढ़े नौ बजे तक सो जाना एक अच्छी आदत है।
४. अच्छी नींद सोना है तो रात हल्का भोजन करें।
५. सोने से तीन घंटे पूर्व भोजन कर लेना अच्छी बात है।
६. भोजन के बाद तथा सोने से पूर्व 100-200 गज जरूर चलें जिससे भोजन पच जाए।
७. सोने से पूर्व प्राकृतिक क्रियाएं निपटा लें ताकि रात को न उठना पड़े।
८. सोने के समय चिंतामुक्त रहें। मन में कोई फिक्र लेकर बिस्तर पर मत जाएं। चिंता सोने नहीं देगी।
९. आपका कमरा तथा बिस्तर साफ हो। खिड़कियां खुली रखें। तेज रोशनी तथा शोर अपने शयन कक्ष में मत आने दें। इसके लिए सचेत रहें।
१०. रात सोने से पूर्व कोई अश्लील साहित्य मत पढ़े।
११ टीवी पर घटिया, उत्तेजक, भयानक सीरियल न देखें।
१२ सोते समय मन तथा भावनाओं को शुध्द रखें।
१३ भयमुक्त रह कर सोना ही अच्छी नींद लाता है।
१४ सोने से पूर्व हाथ, पांव, मुंह दांत, साफ कर लिया करें।
१५ पांव के तलवों पर तेल की मालिश करना अच्छा रहेगा।
१६ यदि नींद न आने की शिकायत बनी रहती है तो गर्म पानी में नमक डालकर पांव तथा पिंडलियां भिगोकर रखें। फिर हल्की मालिश करें। थकान नहीं रहेगी।
१७ रात को सोने का समय कम मिले तो कुछ कमी दिन में सो कर पूरी करें. गांधी जी ऐसा ही करते थे। चौबीस घंटों में 6 से 7 घंटे तो सोना ही है।
१८ नेपोलियन बोनापार्ट घोड़े की पीठ पर सवारी करते करते नींद ले लेते थे। नींद की कमी पूरी कर लेते थे। अपने अपने कायक्षेत्र को ध्यान में रख नींद पूरी कर लें।
१९ नींद न आने या नींद न लेने का सीधा प्रभाव हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। इन साधारण उपायों को अपना कर अपनी नींद पूरी करने का प्रयास करें।
Monday, 25 April 2011
नींद लाने के सरल उपाय
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
गर्भ नहीं ठहरता हो तो सौंफ को खाएं इस तरह
गर्भधारण करने के बाद महिला को सौंफ और गुलकन्द मिलाकर पानी के साथ पीसकर हर रोज नियमित रूप से पिलाने से गर्भपात की आशंका समाप्त हो जाती ह...
-
पथरी यानी स्टोन से होने वाला दर्द असहनीय होता है। जब पथरी गुर्दे में हो जाए तो उसके परिणाम और ज्यादा घातक होते हैं। आजकल गुर्दे में पथरी या ...
-
अगर देरी से पीरियड्स हो रहे है या फिर ब्लीडिंग अधिक होती है तो ये किसी बीमारी की वजह से भी हो सकता है। पर अक्सर पीरियड्स जल्दी आना, देर...
-
आंवला प्रयोग १०-२० मि.ग्रा. आंवले का रस कद्दूकस करके या मिक्सी में डालकर निकाल लें या २ किलो आंवले धोकर कुक्कर में डाल दो l पानी नहीं डालना ...
No comments:
Post a Comment