अनियमित खानपान और अप्राकृतिक रहन सहन ने अनचाहे ही आज कई बीमारियों को पैदा कर दिया है। ऐसा ही एक रोग है- कब्ज। वैसे तो पेट की यह समस्या बेहद आम होती है, लेकिन इसके दुष्परिणाम बहुत घातक हो सकते हैं।
कहा तो यहां तक जाता है कि हर रोग की जड़ें किसी न किसी रूप में कब्ज से ही जुड़ी होती हैं। कब्ज इतनी आम बीमारी हो चुकी है कि अक्सर लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन उन्हें पता नहीं होता कि लगातार कब्ज के रहने से उनके स्वास्थ्य पर कितना बुरा प्रभाव पड़ता है।
कब्ज व्यक्ति की कार्यक्षमता को तो घटाती ही है, इससे व्यक्ति का विकास भी रुक जाता है। लेकिन हर समस्या के भीतर ही उसके समाधान के बीज भी छुपे होते हैं। सामान्य दिखने वाली लेकिन बेहद गंभीर इस समस्या का एक बेहद कारगर और सरल उपाय यह है-
-प्रतिदिन भोजन करने के बाद में तथा सोने से एक घंटा पहले दूध के साथ उबाली गईं 11- बडी़ दाखें खूब चबा-चबाकर खाएं, तथा ऊपर से उस दूध को भी पी जाएं जिसमें इन दाखों को उबाला गया था। लगातार कुछ ही दिनों तक इस प्रयोग को करने से लाभ नजर आने लगता है। सुबह उठकर 1-2 गिलास गुनगुना पानी पीकर टहलने से भी कब्ज की समस्या में तत्काल फायदा होता है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
गर्भ नहीं ठहरता हो तो सौंफ को खाएं इस तरह
गर्भधारण करने के बाद महिला को सौंफ और गुलकन्द मिलाकर पानी के साथ पीसकर हर रोज नियमित रूप से पिलाने से गर्भपात की आशंका समाप्त हो जाती ह...
-
आंवला प्रयोग १०-२० मि.ग्रा. आंवले का रस कद्दूकस करके या मिक्सी में डालकर निकाल लें या २ किलो आंवले धोकर कुक्कर में डाल दो l पानी नहीं डालना ...
-
हकलाने या तुतलाने का रोग अधिकतर नाड़ियों में किसी प्रकार से दोष उत्पन्न होने के कारण होता है। यह रोग उन व्यक्तियों को भी हो जाता है...
-
स्कीन से जुड़ी बीमारियां भी कई बार गंभीर समस्या बन जाती है। ऐसी ही एक समस्या है एक्जीमा या दाद पर होने वाली खुजली और जलन दाद से पीडि़त व्यक...
No comments:
Post a Comment