आज अधिकांश लोगों की समस्या होती है उनका मन कहीं एक जगह नहीं लगता। ऐसा सबसे ज्यादा विद्यार्थियों के साथ होता है कि पढ़ाई में मन नहीं लगता। स्टडी के समय ध्यान कहीं ओर होता है। लगातार पढ़ाई के बाद भी कुछ याद नहीं रहता। इन सब की वजह मन की एकाग्रता की कमी है। एकाग्रता बढ़ाने के लिए योग में कई आसन है। जिनकी मदद से आप अपना ध्यान केंद्रीत रख सकते हैं। ऐसा ही एक आसन है भद्रासन।
भद्रासन की विधि- किसी हवा वाले स्थान पर चटाई बिछाकर घुटनों के बल खड़े हो जाएं। अब अपने दाएं पैर को घुटने से मोड़कर पीछे की ओर ले जाकर हिप्स के नीचे रखें। बाएं पैर को भी घुटने से मोड़कर पीछे की ओर ले जाकर हिप्स के नीचे रखें। घुटनों को आपस में मिलाकर जमीन से सटाकर रखें तथा पंजे को नीचे व एडिय़ों को ऊपर सटाकर रखें। अब अपने पूरे शरीर का भार पंजे व एडिय़ों पर डालकर बैठ जाएं। इसके बाद अपने दाएं हाथ से बाएं पैर के अंगूठे को पकड़ें तथा बाएं हाथ से दाएं पैर का अंगूठा पकड़ लें। अब सांस को अंदर खींच कर सिर को आगे झुकाकर रखें और कंधे को ऊपर खींचते हुए आगे की ओर करें। अब नाक के अगले भाग को देखते हुए भद्रासन का अभ्यास करें। इस सामान्य स्थिति में जब तक रहना सम्भव हो रहें और सिर को ऊपर करके सांस बाहर छोड़ें। पुन: सांस को अंदर खींचकर भद्रासन का अभ्यास करें।
लाभ- इस आसन में सिर के मध्य ध्यान लगाया जाता है, जिससे मन को स्थिर रखने में व मानसिक तनाव समाप्त होता है। मन की एकाग्रता के लिए यह आसन अधिक लाभकारी है, क्योंकि इसमें नाक के अगले भाग पर दृष्टि जमाने से मन स्थिर होता है। इससे शारीरिक स्वास्थ्य बना रहता है। इस आसन को करने से भूख बढ़ती है। फेफड़ों के लिए भी यह आसन लाभकारी होता है।
Tuesday, 22 March 2011
क्या आपका पढ़ाई में मन नहीं लगता...?
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
गर्भ नहीं ठहरता हो तो सौंफ को खाएं इस तरह
गर्भधारण करने के बाद महिला को सौंफ और गुलकन्द मिलाकर पानी के साथ पीसकर हर रोज नियमित रूप से पिलाने से गर्भपात की आशंका समाप्त हो जाती ह...
-
आंवला प्रयोग १०-२० मि.ग्रा. आंवले का रस कद्दूकस करके या मिक्सी में डालकर निकाल लें या २ किलो आंवले धोकर कुक्कर में डाल दो l पानी नहीं डालना ...
-
हकलाने या तुतलाने का रोग अधिकतर नाड़ियों में किसी प्रकार से दोष उत्पन्न होने के कारण होता है। यह रोग उन व्यक्तियों को भी हो जाता है...
-
स्कीन से जुड़ी बीमारियां भी कई बार गंभीर समस्या बन जाती है। ऐसी ही एक समस्या है एक्जीमा या दाद पर होने वाली खुजली और जलन दाद से पीडि़त व्यक...
No comments:
Post a Comment