Monday, 21 February 2011
पाइल्स की प्राब्लम
आजकल की अति व्यस्त जीवन शैली में मन को एकाग्र रख पाना असंभव सा हो गया है। मन को एकाग्र रखने का मतलब यही है कि मन फालतू बातों की ओर ना भटके तथा किसी भी कार्य को अच्छे मन से कर सके। मन की एकाग्रता बढ़ाने के लिए प्रणवासन करें। जल्द ही लाभ प्राप्त होने लगेगा।आसन की विधि:किसी साफ और स्वच्छ स्थान पर कंबल या दरी बिछाकर पीठ के बल लेट जाएं। अब दाएं पैर को घुटने से मोड़कर, बाएं हाथ से दाहिने पैर की एड़ी को पकड़ें। इसके बाद दाहिने पैर को कंधे के पीछे से ले जाकर गर्दन के पिछले भाग से एड़ी को छूते हुए सिर के नीचे रखें। इसी तरह अब बाएं पैर को भी गर्दन के पीछे ले जाकर एड़ी को सिर के नीचे रखें। दोनों हाथों की उंगलियां नितंबों में फंसा कर रखें और अपनी दृष्टि को सामने की ओर टिकाएं।सावधानी:यह आसन लड़कियों और महिलाओं को कभी नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसके अभ्यास से संतान नहीं होती है। जो महिलाएं संतान नहीं चाहती वे इस आसन को कर सकती हैं।आसन के लाभ:यह आसन ध्यान और समाधि में सहायक है। इस आसन से मन को शांति प्राप्त होती है और एकाग्रता बढ़ती है। रीढ़ की हड्डी मजबूत बनती है। पेट और गले सुदृढ़ रहते हैं। कमर दर्द दूर होता है। इस आसन से बवासीर के रोग में भी राहत मिलती है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
गर्भ नहीं ठहरता हो तो सौंफ को खाएं इस तरह
गर्भधारण करने के बाद महिला को सौंफ और गुलकन्द मिलाकर पानी के साथ पीसकर हर रोज नियमित रूप से पिलाने से गर्भपात की आशंका समाप्त हो जाती ह...
-
आंवला प्रयोग १०-२० मि.ग्रा. आंवले का रस कद्दूकस करके या मिक्सी में डालकर निकाल लें या २ किलो आंवले धोकर कुक्कर में डाल दो l पानी नहीं डालना ...
-
हकलाने या तुतलाने का रोग अधिकतर नाड़ियों में किसी प्रकार से दोष उत्पन्न होने के कारण होता है। यह रोग उन व्यक्तियों को भी हो जाता है...
-
स्कीन से जुड़ी बीमारियां भी कई बार गंभीर समस्या बन जाती है। ऐसी ही एक समस्या है एक्जीमा या दाद पर होने वाली खुजली और जलन दाद से पीडि़त व्यक...
No comments:
Post a Comment